Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ में चांदी का छत्र लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं। वे साढ़े 10 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या धाम का वीडियो बनाया। PM 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधान को पूरा करेंगे।

इसके बाद 1 बजे वे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे राम मंदिर का निर्माण करने वाले मजदूरों से मिलेंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन के अनुष्ठान के दौरान उपवास, जप और गो-पूजन किया। वे 11 दिन तक फर्श पर सोए और सिर्फ नारियल पानी पीकर, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए।

Related posts

सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक वर्मा मिले अधीक्षण यंत्री जैन से

राम नवमी के अवसर पर बजरंग दल द्वारा शहीद पार्क पर 2000 कन्याओं का किया गया पूजन, सांसद और उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद,

भोपाल उज्जैन पैसेंजर्स ट्रेन ब्लास्ट केस 7 को फांसी एक को उम्र कैद की सजा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment