Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फिल्म पुष्पा 2 के इन्स्पेक्टर शेखावत से इंस्पायर महिद्पुर थाने का आरक्षक, गंजा होकर बनाया थाने में विडिओ हुआ वायरल

उज्जैन || फिल्म  पुष्पा -2 तो आपने देखी ही होगी फिल्म के दो किरदार पुष्पा और इन्स्पेक्टर शेखावत आपको अच्छी तरह याद होंगे , इन्ही में से इन्स्पेक्टर  शेखावत के किरदार  से इंस्पायर होकर उज्जैन के एक पुलिस  आरक्षक ने थाने की टैबल पर पैर रख कर अपना एक विडिओ बना लिया , जो सोशल मीडिया पर अब  तेजी से  वायरल हो रहा है

इस वीडियो में पुष्पा 2 के प्रति दीवानगी को देखा जा सकता है। जहां उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक रणवीर सिंह ने बिल्कुल पुष्पा के  इन्स्पेक्टर  शेखावत की तरह गंजा होकर पुलिस की वर्दी में थाने की टैबल के ऊपर पेर रखकर कर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाया जो तेजी से वायरल हो रहा है

देखिए वीडियो

महिदपुर रोड थाने में पुलिस आरक्षक रणवीर सिंह का इस तरह फिल्मी अंदाज़ में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं अब देखना ये होगा की उज्जैन पुलिस अधीक्षक इस तरह थाने में वीडियो बनाने  वाले आरक्षक पर क्या एक्शन लेते हैं

कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह उज्जैन शहर से करीब 50 किमी दूर महिदपुर रोड थाने में पदस्थ हैं। वीडियो पर उनका कहना है कि इसे उन्होंने ही बनाया है, लेकिन किसी ने इसे पुष्पा-2 फिल्म की क्लिप के साथ एडिट कर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी मदन पंवार का कहना है कि कॉन्स्टेबल से गलती हो गई है। समझाईश दी है।

Related posts

भाजपा का आज बांग्ला बंद : ट्रेनी डाक्टर रेप मर्डर केस को लेकर छात्र आन्दोलन के समर्थन में उतरी भाजपा

Jansamvad Express Digital

Israel-Iran War LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें:78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल

एसपी के दो आदेश चाक़ू बाजो को गिरफ्तार करो , फिर लाइन हाजिर हो जाओ : पुलिस कार्यवाही में आड़े आई राजनीति

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment