Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत आ रहे जहाज पर हेलिकॉप्टर से उतरे हूती विद्रोही , बन्दुक की नोक पर स्टाफ को धमकाया और किया शीप हाईजैक

इजराइल-हमास जंग के बीच हूती विद्रोहियों ने रविवार देर शाम लाल सागर से एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाइजैक कर लिया था। इसके एक दिन बाद यानी सोमवार देर शाम हूती ने शिप हाइजैक करने का 2 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हूती लड़ाके एक हेलिकॉप्टर से जहाज पर कूदते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में बंदूकें नजर आ रही हैं।

ये जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझ कर हाइजैक किया था। हालांकि, बाद में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हूती विद्रोहियों के दावे का खंडन किया कि हाइजैक किया गया जहाज उनका है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

  • हूती विद्रोही जिस हेलिकॉप्टर से जहाज पर कूदते हैं उस पर फिलिस्तीन का झंडा बना हुआ है। लड़ाकों को जहाज पर उतारने के बाद हेलिकॉप्टर वहां से तुरंत निकल जाता है।
  • जिस वक्त हूती लड़ाके जहाज पर उतरते हैं उस वक्त वहां कोई गार्ड या जहाज को कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था
  • हूती लड़ाके कार्गो शिप पर उतरने के बाद अपनी पॉजिशन लेते हैं और हवा में फायरिंग करते हैं। इस वक्त भी कोई जहाज से नहीं निकलता है।
  • इसके बाद हूती शिप के ऑपरेटिंग एरिया का दरवाजा खुलवाते हैं और वहां मौजूद क्रू को बंदूकों को डर दिखाकर एक तरफ जाने को कहते हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और मिजोरम के बाद अब राजस्थान में भी मतदान संपन्न , बढ़ा मतदान प्रतिशत किसके पक्ष में .30 को तेलंगाना की बारी

Jansamvad Express Digital

होर्मुज स्ट्रेट में हमलों पर भारत ने जताई चिंता

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर जानलेवा हमला हुआ , अज्ञात बदमाशो ने की फायरिंग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment