Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

कानड़ नगर के शिव पहाड़ी पर चल रही संगीतमय श्री मदभागवत कथा

आगर | भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन बताया कानड़ नगर के शिव पहाड़ी पर नवनिर्मित श्री राम लला धाम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचक देव कन्या सुगणा बाई सा ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए गोवद्र्धन पूजा, छप्पन भोग प्रसाद का वर्णन किया गया। बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए कथा के बीच बीच में राधिका गोरी से बिरज की छोरी से …… जैसे सुंदर सुंदर भजनों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए |


कथा वाचक सुगणा बाई सा ने बताया की हर मनुष्य को अपने जीवन में एक नियम तो धारण करना ही चाहिए 12वर्षो तक नियम धारण तो करके देखे आप के सारे काम बनते नजर आएंगे। वही कथा में कथा वाचक ने वीर सपूतों के बलिदान की गाथा भी सुनाई शहिद भगत सिंह का अपने भारत देश के प्रति प्रेम का किस्सा विस्तार पूर्वक बताया।कथा वाचक ने कहा की आजकल युवक युवतियां छोटी छोटी बातों में घर छोड़ कर चले जाते है और आत्महत्या जैसे कदम तक उठा लेते हैं हमे ओर आप सब लोगो को आज की इस जनरेशन को सही मार्ग दिखाकर भगवान की भक्ति से जोड़ना है।

Related posts

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 12 वर्षों से कोमा में रहने वाले व्‍यक्ति को दी इच्छामृत्यु की अनुमति

दशनाम ग्रहस्थ गोस्वामी समाज ने महाकाल मंदिर में किया शंकराचार्यजी का पूजन

प्राण प्रतिष्ठा के समय अकेला गर्भगृह में नहीं रहूँगा , 140 करोड़ देश वासी साथ होंगे – नरेंद्र मोदी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page