Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में BRTS को हटाने का निर्णय , मुख्यमंत्री ने नए प्लान का प्रजेंटेशन देखा

भोपाल का BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) आज शनिवार से हटने लगेगा। पीडब्ल्यूडी लालघाटी से बैरागढ़ के बीच के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाएगा। सेफ्टी के लिए एक से डेढ़ मीटर एरिया को कवर्ड किया जाएगा। वहीं, सोलर लाइट लगेगी। इसे लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर प्लानिंग भी की गई।

पीडब्ल्यूडी के ब्रिज ईई जावेद शकील ने बताया, मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने का काम रात में करेंगे। इस दौरान ट्रैफिक कम रहता है। हलालपुर से शुरुआत की जाएगी।

सीएम ने देखा था प्रजेंटेशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रजेंटेशन देखने के बाद बीआरटीएस को हटाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे। इसके बाद बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) से शुरुआत करने की बात कही गई थी। 24Km लंबे बीआरटीएस के दोनों ओर दिन में ट्रैफिक का ज्यादा रहता है, इसलिए जब रात में ट्रैफिक कम होगा तब हटाने के निर्देश है। यही कारण है कि शनिवार रात से बीआरटीएस को तोड़ने का काम शुरू होगा। मिसरोद से एम्प्री तक, रोशनपुरा से कमला पार्क और कलेक्टोरेट से लालघाटी के बीच बीआरटीएस को तोड़ने में कुल 18.51 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Related posts

भोपाल के भदभदा डैम के गेट खोले ,कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से बड़ा तालाब फुल

Jansamvad Express Digital

पति पत्नी विवाद में तीन साल के बच्चे को जमीन पर फैंकने का मामला : उपचार के दौरान बच्चे की मौत, पति पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

छतीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग आज ,20 सीटो पर मतदाता करेंगे मतदान

Leave a Comment