Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल- यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे की राख की विशेषज्ञों द्वारा की गई जांच

भोपाल || मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को नष्ट करने से निकली राख की विशेषज्ञों द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश राज्य शासन को दिए हैं। न्यायालय ने सरकार को यह भी कहा है कि राख को नष्ट करने के लिए अन्य कोई ऐसा सुरक्षित स्थान भी तलाशें जहां रहवास नहीं हो। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक सरकार को इस संबंध में भी अपना पक्ष रखने कहा है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। वर्ष 2004 में आलोक प्रताप सिंह ने यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को नष्ट करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। जनहित याचिकाकर्ता की मृत्यु के बाद हाई कोर्ट मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में कर रही थी।

Related posts

आखिर क्यों कम होता जा रहा सेना का सम्मान:इंदौर के बाद अब ओड़िसा में सेना अफसर और उनकी महिला साथी मारपीट का शिकार

Jansamvad Express Digital

13 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी मामले में उज्जैन जेल अधीक्षक को हटाया गया, भोपाल किया गया अटैच

दिल्ली NCR में महसूस हुए तेज भूकंप के झटके

Leave a Comment