Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

यूक्रेन पीस समिट में जुटे 90 देशों के प्रतिनिधि:मेलोनी ने कहा- यूक्रेन को उसकी जमीन से बेदखल करना चाहता रूस

स्विटजरलैंड में चल रहे 2 दिन के यूक्रेन पीस समिट में यूरोपीय देशों के लीडर्स ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। जहां जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज ने इसे तानाशाही वाला शांति प्रस्ताव बताया, तो वहीं इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पुतिन के प्रस्ताव को प्रोपैगेंडा करार दिया।

मेलोनी ने कहा कि इसके जरिए रूस यूक्रेन को उसी की जमीन से बेदखल कर रहा है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेन से समझौता करने की इच्छा को लेकर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस को हथियार देने वाले देश इतिहास के गलत पक्ष पर हैं।

समिट के घोषणा पत्र में यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने और उस पर परमाणु हमले के किसी भी खतरे को खारिज करने जैसी बातों को जोड़ा गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्रेई येरमाक ने BBC न्यूज से कहा कि स्विस समिट में यूक्रेन की आजादी, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को लेकर कोई सौदा नहीं किया जाएगा।

Related posts

न्यू लायंस क्लब द्वारा नवरात्रि में होगा भव्य गरबे का आयोजन: 1 माह से चल रहीं है गरबा महोत्सव की तैयारी

Jansamvad Express Digital

समर्थकों की नारेबाजी पर राहुल गांधी ने कहा ‘मैं राजा नहीं हूं, में राजा बनना भी नहीं चाहता

स्टूडेंट संग शासकीय स्कुल टीचर की तस्वीर वायरल , शिक्षिका सस्पेंड बोली माँ बेटे का रिश्ता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment