Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

यूक्रेन पीस समिट में जुटे 90 देशों के प्रतिनिधि:मेलोनी ने कहा- यूक्रेन को उसकी जमीन से बेदखल करना चाहता रूस

स्विटजरलैंड में चल रहे 2 दिन के यूक्रेन पीस समिट में यूरोपीय देशों के लीडर्स ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। जहां जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज ने इसे तानाशाही वाला शांति प्रस्ताव बताया, तो वहीं इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पुतिन के प्रस्ताव को प्रोपैगेंडा करार दिया।

मेलोनी ने कहा कि इसके जरिए रूस यूक्रेन को उसी की जमीन से बेदखल कर रहा है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेन से समझौता करने की इच्छा को लेकर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस को हथियार देने वाले देश इतिहास के गलत पक्ष पर हैं।

समिट के घोषणा पत्र में यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने और उस पर परमाणु हमले के किसी भी खतरे को खारिज करने जैसी बातों को जोड़ा गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्रेई येरमाक ने BBC न्यूज से कहा कि स्विस समिट में यूक्रेन की आजादी, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को लेकर कोई सौदा नहीं किया जाएगा।

Related posts

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांशा दुबे ने की आत्महत्या

Jansamvad Express Digital

हमने उज्जैन में 2675 करोड़ रुपए की लागत से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दे दी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में सुबह से दिखा मतदान का रुझान बड़ी संख्या में पहुचे मतदाता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment