Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अरब संसद अध्यक्ष मोहम्मद यामाहि से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :एनर्जी समिट में मध्यप्रदेश आने का दिया न्यौता

दुबई ||   तीन दिन की दुबई यात्रा पर गए  सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को मप्र में निवेश संभावनाओं को लेकर ग्लोबल डायलॉग-2025 में हिस्सा लेने दुबई पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले भारत के कौंसुल जनरल सतीश कुमार शिवन से मुलाकात की। इसके बाद अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें मप्र की औद्योगिक नीतियों की जानकारी देते हुए प्रदेश में होने वाली आगामी एनर्जी समिट में शामिल होने का न्यौता भी दिया।

दुबई यात्रा के पहले दिन सीएम यूएई की राजधानी अबू धाबी में स्थित बीएपीएस स्वामी नारायण मंदिर देखने पहुंचे। यात्रा के पहले दिन प्रवासी भारतीयों और इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क  की ओर से उनका स्वागत किया गया।

सीएम ने कहा कि मप्र सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिए अनुकूल माहौल देने तैयार है। इस बैठक में 25 सीईओ और 15 उद्योगपति शामिल हुए। सीएम 15 जुलाई तक यूएई और इसके बाद 16 से 19 जुलाई स्पेन में रहेंगे।

सस्टेनेबल सिटी के लिए 1000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव:दुबई में इंदौर से जुड़े उद्यमियों से मिले सीएम, कहा- जिनके बच्चे विदेश में, हम उनका परिवार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपनी दुबई यात्रा के पहले दिन भारतीय प्रवासी समुदाय, खासकर इंदौर से जुडे़ उद्यमियों से मुलाकात की। दुबई में इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क (IIBN) के खास कार्यक्रम में 25 से अधिक कंपनियों के सीईओ मौजूद रहे। 15 से ज्यादा उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में दिलचस्पी दिखाते हुए निवेश प्रस्ताव दिए।

IIBN यूएई में 750 से अधिक सदस्यों का लाइसेंस प्राप्त समुदाय है। जिसमें व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर, शिक्षाविद् सहित अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेशनल शामिल हैं। IIBN के सदस्यों ने कहा कि यूएई में रह रहे इंदौरी प्रवासी मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें राज्य सरकार से मिलने वाले मार्गदर्शन और सहयोग को लेकर पूरा विश्वास है।

दुबई में रहने वाले सीए प्रवीण मेहता ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए निजी क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से परियोजना और शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले सस्टेनेबल सिटी के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- राज्य सरकार भी उन वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए विशेष कार्यक्रम चला रही है, जिनके बच्चे विदेशों में हैं। अगर आपके बच्चे बाहर हैं, तो हम आपका परिवार हैं। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित कलेक्टर इन वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस का प्रस्ताव

दुबई स्थित फ्यूचर वाइज एजुकेशन की सीईओ अंजू भाटिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मध्यप्रदेश में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस की स्थापना का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि इससे मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय डिग्री अपने ही राज्य में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रेम भाटिया ने बताया कि वे इंदौर से दुबई आने वाले शुरुआती परिवारों में से एक हैं। आज उनकी बदौलत 400 से अधिक परिवार यूएई में रोजगार हासिल कर काम कर रहे हैं।

 

 

Related posts

भारतीय नौसेना को आज मिलेगा स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत ‘तारागिरी’

सुप्रीम कोर्ट मे केंद्र ने वक्फ से जुड़ा गलत डाटा पेश किया ; मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आरोप

खबर का असर: बड़ौद यात्री प्रतीक्षालय के सामने से हटी अवैध पार्किंग, साफ-सफाई से यात्रियों को राहत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page