Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा और राज्यसभा में आज राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू का संबोधन , आम आदमी पार्टी करेगी बहिष्कार

नई दिल्ली |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरूवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसमें वे 5 साल के लिए केंद्र सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी। ये बैठक नई संसद में होगी, जहां राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन सुबह 11 बजे होगा। सभी सांसदों को सुबह 10.30 बजे तक संसद पहुंचने और 10.55 बजे तक लोकसभा चैंबर में अपनी सीट पर बैठने को कहा गया है।

AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा- केजरीवाल के खिलाफ लगातार कार्रवाई के विरोध में आज हम राज्यसभा में प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

स्पीकर का चुनाव हारने के बाद विपक्ष अब डिप्टी स्पीकर के लिए दावेदारी करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को डिप्टी स्पीकर के लिए प्रत्याशी बनाने पर सहमति बना ली है। के. सुरेश विपक्ष के स्पीकर पद के भी उम्मीदवार थे, वे NDA के ओम बिरला से ध्वनि मत से यह चुनाव हार गए थे।

Related posts

*पठान मूवी के सांग का विरोध करने वाली भाजपा को नही दिखा हनुमान जी के सामने आपत्तिजनक कपड़ो में महिलाओ की बॉडीबिल्डर्स का रैंप वॉक* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जताई नाराजगी

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस ने विधानसभा प्रत्याशी की सूचि रोकी , लोकसभा के विशेष सत्र पर कांग्रेस की नजर

Jansamvad Express Digital

सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी

Leave a Comment