Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

एमएलसी सूरज रेवन्ना पर उसके ही सहयोगी ने लगाया योन उत्पीडन का आरोप , प्रज्वल के बाद भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का एक और केस दर्ज हुआ है। कर्नाटक के हासन से MLC सूरज के खिलाफ अब उसके ही सहयोगी ने हासन थाने में मंगलवार को यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

सूरज पर 22 जून को भी यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था। तब JDS के एक कार्यकर्ता ने सूरज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को सूरज पर जिस सहयोगी ने दूसरा केस दर्ज कराया है, इसी सहयोगी ने पहले सूरज का बचाव किया था।

सहयोगी ने 22 जून को JDS कार्यकर्ता के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उसने कहा था कि JDS कार्यकर्ता ने झूठे आरोप लगाए हैं। अब इसी सहयोगी ने सूरज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

यौन उत्पीड़न के पहले केस को लेकर पुलिस ने सूरज को 23 जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केस CID को सौंपा गया। सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई है। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।

Related posts

मंगलवार 20 फ़रवरी को भाजपा ज्वाइन कर सकते है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , समर्थको ने बदली प्रोफाइल

jansamvadexpress

ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला किया:अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, गूगल-अमेजन ऑफिस भी निशाने पर

jansamvadexpress

उत्तर प्रदेश में माफियाओ का अंत शुरू , अतीक के बेटे असद का यूपी STF ने किया एनकाउंटर,उमेश पाल हत्या का था आरोपी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token