Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा को लेकर कांग्रेस आप की गोवा में बनी बात , अगले विधानसभा में भी साथ रह सकती है जोड़ी

गोवा |  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोवा की दोनों लोकसभा सीट- साउथ और नॉर्थ पर AAP और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगीं। सप्ताह की शुरुआत में AAP ने साउथ गोवा की सीट पर दावेदारी ठोकी थी और उम्मीदवार का नाम भी घोषित किया था।

हालांकि, शुक्रवार (16 फरवरी) को AAP गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने कहा कि I.N.D.I.A की सहयोगी AAP और कांग्रेस मिलकर गोवा में लोकसभा चुनाव लड़ेंगीं। दोनों पार्टी के बीच दरार नहीं है। दरअसल, वर्तमान में गोवा साउथ से कांग्रेस नेता फ्रांसिस्को सरदिन्हा सांसद हैं।

अमित पालेकर ने कहा कि साउथ गोवा से AAP प्रत्याशी वेन्जी वीगास का नाम घोषित करना चुनावी रणनीति का हिस्सा था। इसे I.N.D.I.A में फूट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। विपक्षी पार्टियों के बीच वोटों के बंटवारे से बीजेपी को बढ़त मिलती है।

पालेकर ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे वोट बरकरार रहें। हम वोटों को बंटने नहीं देंगे। यह गठबंधन (कांग्रेस और AAP) 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भी जारी रह सकता है। कांग्रेस पार्टी से गोवा में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है। फिलहाल यह नहीं बता सकता कि क्या चर्चा हुई। सही समय पर इसका खुलासा किया जाएगा। AAP कैडर I.N.D.I.A ब्लॉक का समर्थन करता है।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा शुरु की लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1 हजार रुपए के स्वीकृती- पत्रों का किया वितरण।

एमपी में शीतलहर को लेकर गाइड लाइन जारी : नाक बहने और नाक से खून आने पर तुरंत करे डॉक्टर से संपर्क

Jansamvad Express Digital

विक्रम उद्योग पूरी फेस 02 को लेकर किसानो का विरोध शूरू : योजना में जमीन नहीं देना चाहते किसान

Leave a Comment