Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पूर्व राज्यसभा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने किये महाकाल दर्शन

उज्जैन | गुरुपूर्णिमा पर्व पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले खास लोगो का ताँता लगा हुआ है , अल सुबह फिल्म अभिनेत्री  और पूर्व राज्य सभा सांसद  जया प्रदा ने महाकाल मंदिर  दर्शन किए। उन्होंने कहा, ‘बाबा महाकाल में गहरी आस्था है, इसलिए जब भी इंदौर आती हूं, भगवान महाकाल के दर्शन के लिए यहां पहुंच जाती हूं।’

पूर्व सांसद  ने मंदिर के गर्भगृह की चौखट से भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। पूजन अर्पित पुजारी ने कराया।

मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘आज गुरूपूर्णिमा का बड़ा पर्व है और मैं महाकाल के दर्शन को आई हूं। इस पवित्र मंदिर में आने के बाद सब कुछ शुभ होता है। मुझे आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।’ जयाप्रदा इससे पहले भी महाकाल मंदिर आ चुकी हैं।

Related posts

तमिलनाडु से अभिनेता कमल हसन की राज्यसभा को लेकर दावेदारी : 06 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, 140 आवेदन हुए प्राप्त

Jansamvad Express Digital

अब प्रमिला होगी भौंरासा नगर परिषद की मुख्य नगर परिषद सीएमओ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment