Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का क्या है अगला प्लान , बेटे वाजिद ने किया खुलासा

बांग्लादेश में इस समय हालात ठीक नहीं है यह सरकार और जनता के बिच विवाद छिड़ चूका है , विवाद के बढ़ते स्तर को देख देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया और भारत के दिल्ली पहुँच गई है वही प्रधानमंत्री पद से भी इस्तीफा भी दे दिया है | बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार शाम से भारत में हैं। सोमवार को अचानक पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बांग्लादेश छोड़ दिया था और सेना के विमान से भारत पहुंची थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हसीना किसी देश से राजनीतिक शरण मिलने के बाद भारत से चली जाएंगी। इस बीच शेख हसीना के बेटे ने दावा किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने किसी देश से राजनीतिक शरण नहीं मांगी है। एनडीटीवी से बातचीत में वॉशिंगटन में रहने वाले शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद रॉय ने अपनी मां की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया।

पुरे मामले पर शेख हसीना के बेटे  साजिब वाजेद रॉय ने कहा, उनकी माँ  76 साल की हैं और वह इस कार्यकाल के बाद वैसे भी राजनीतिक जीवन से हटने के बारे में सोच रही थीं और अब वह राजनीति से संन्यास ले लेंगी। ब्रिटेन के उनके शरण के अनुरोध पर चुप्पी और अमेरिका से वीजा रद्द होने संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर साजिब ने शरण के अनुरोध संबंधी रिपोर्टों को गलत बताया। वाजेद ने कहा, ‘उन्होंने (हसीना) कहीं भी शरण के लिए अनुरोध नहीं किया है। इसलिए ब्रिटेन या अमेरिका से जवाब न देने का सवाल ही नहीं है।’ अमेरिकी वीजा खारिज होने की खबरों पर उन्होने कहा कि अमेरिका के साथ ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

बेटे  साजिब वाजेद रॉय ने बताया माँ शेख हसीना का भविष्य का प्लान

इसके पहले वाजेद तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने सोमवार को शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद कहा था कि उनकी मां राजनीति से संन्यास ले लेंगी। एनडीटीवी के साथ बातचीत में एक बार फिर उन्होंने कहा, हसीना ‘बांग्लादेश में राजनीति से उनका मन भर चुका है। मेरी मां वैसे भी रिटायर होने की योजना बना रही थीं। यह उनका आखिरी कार्यकाल होने वाला था। वाजेद ने बताया कि परिवार अब साथ समय बिताने की योजना बना रहा है। कहां और कैसे, यह अभी तय होना बाकी है। उन्होंने कहा, मैं वॉशिंगटन में हूं। मेरी मौसी लंदन में हैं। मेरी बहन दिल्ली में रहती है। इसलिए हमें पता नहीं, वह इन जगहों के बीच यात्रा कर सकती हैं।

बांग्लादेश छोड़  भारत आई पूर्व पीएम  हसीना की मौजूदगी पर भारत ने  क्या कहा?

सोमवार को बांग्लादेशी सेना का विमान शेख हसीना को लेकर नई दिल्ली के पास गाजियाबाद के हिंडन में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर उतरा था। मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को बताया कि ‘बेहद ही शॉर्ट नोटिस पर उन्होंने कुछ समय के लिए भारत आने की अनुमति मांगी। हमें बांग्लादेश के अधिकारियों से भी उड़ान की मंजूरी के लिए अनुरोध मिला। वह कल शाम दिल्ली पहुंची।’

Related posts

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान

आज प्रदेश भर की कृषि उपज मंडी में मुहूर्त की खरीदी : एक दिन पहले ही किसान अनाज लेकर पहुंचे

Jansamvad Express Digital

Israel-Iran War LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें:78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल

Leave a Comment