Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व निकाली तिरंगा यात्रा

भौरासा आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पूर्व सोमवार को हर घर तिरंगा फहराने एवं मतदाता जागरूकता हेतु विशाल रैली का आयोजन शासन प्रशासन के द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग व प्रशासनिक अधिकारियों, विभाग प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ स्थानीय नगर परिषद से नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी उपाध्यक्ष जय सिंह राणा नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी एवं पार्षद गणों ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का शुभारंभ इस अवसर पर नगर परिषद में बॉर्डर पर अपनी सेवा दे रहे सैनिक विष्णु जाट का साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर पटेल जसवंत सिंह राजपूत, पार्षद रोहित जायसवाल ,छोटूलाल लोधी ,सचिन यादव, सुरेश मालवीय, विनोद डोडिया, शैलेंद्र ठाकुर, भूरूदरबार, मौसम माली, यश सोनी, राहुल मुंदडा, बने सिंह परमार सहित कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे सभी जनों के द्वारा नगर में लोगों को तिरंगे झंडे भी वितरित किए गए

Related posts

देश के 7 राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 58 सीट के लिए आज मतदान , कई वीआइपी मतदान करने पहुचे

Jansamvad Express Digital

मोदी 3.0 में अब तक 11 बड़े रेल हादसे: झारखण्ड में बाम्बे हावड़ा मेल और मालगाड़ी की हुई भिडंत

न्यू हैम्पशायर के चुनाव में ट्रम्प ने हेली को हराया तो डेमोक्रेटिक पार्टी से बाइडेन जीते

Leave a Comment