Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से हटाया

हरदा |  मध्य प्रदेश के हरदा में करणी सेना ने धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का उपयोग करके प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। करणी सेना का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की रिमांड नहीं मांगी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

 मध्य प्रदेश के हरदा में धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को करणी सेना ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इसके बाद पुलिस ने करणी सेना जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता खंडवा बायपास पर बैठ गए और जाम लगा दिया।

पुलिस ने रात में इन्हें हटाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछारें डाली और फिर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान पुलिस ने राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद करणी सेना का यहां हो रहा प्रदर्शन खत्म हो गया।

कोर्ट में चलान पेश करने के दौरान हंगामा

सिटी कोतवाली थाना टीआई प्रह्लाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि अक्टूबर 2024 के धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस को शनिवार को कोर्ट में चालान पेश करना था। इसके लिए पुलिस आरोपी मोहित को इंदौर से लेकर आई थी। शाम को करीब 40 कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पड़ा।

लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे कार्यकर्ता

लाठीचार्ज के विरोध में शाम सवा सात बजे से शहर के बायपास रोड पर हनुमान मंदिर के सामने करणी सेना के कार्यकर्ताओं और राजपूत समाज के लोगों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। धरने पर बैठे लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

करणी सेना पदाधिकारियों का कहना है कि जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत को बिना किसी कारण जेल भेजा है। इसके विरोध में प्रदेशभर के करणी सैनिक हरदा पहुंचेंगे और पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

गृह मंत्रालय ने हर्ष मंदर के एनजीओ अमन बिरादरी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की

jansamvadexpress

उज्जैन में टीम इंडिया का फोटो रखकर फैन्स ने किया पूजन, अंगारेश्वर मंदिर में प्रार्थना

jansamvadexpress

रतलाम की आलोट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले पार्षद और कार्यकर्ताओ को पार्टी ने दिया नोटिस

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token