Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा में 90 सीट के लिए चल रहा मतदान : किसकी बनेगी दोनों राज्यों में सरकार , शाम को आएगा जम्मू कश्मीर और हरियाणा का एग्जिट पोल

चंडीगढ़ ||  देश में दो राज्यों में चुनाव का माहोल थम चूका है जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान हो चुके है अब हरियाणा की बारी चल रही है ,   हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71 फीसदी जींद जिला में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

इससे पहले सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई। वहीं रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। सीएम नायाब सिंह सैनी ने भी नारायणगढ़ में मतदान किया।

उधर, शूटिंग प्लेयर और ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने भी मतदान किया। मनु ने झज्जर में बताया, ‘मैंने पहली बार मतदान किया। सभी मतदाता सही कैंडिडेट चुनकर वोट डालें।’

वोटिंग खत्म होते ही आएंगे एग्जिट पोल

हरियाणा में वोटिंग खत्म होते ही पांच अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार बनेगी। एग्जिट पोल में इसके संकेत मिलेंगे। इस बार के चुनावों में कुल 63.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी। इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने गठबंधन किया है। बीजेपी राज्य में अकेले चुनाव लड़ी है। चुनावों में बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस की तरफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रचार किया था। चुनावों में स्टेटहुड का मुद्दा छाया रहा था। धारा 370 हटने के बाद राज्य में हुए पहले विधानसभा चुनावों से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं।

यहां देख सकते हैं एग्जिट पोल

तमाम एग्जिट पोल के नतीजों को देखने के लिए न्यूज चैनल के सोशल मीडिया और यूट्यूब अकाउंट से जुड़ सकते हैं। टुडे चाणक्या, एक्सिस माई इंडिया, सीएसडीएस, सी वोटर, टाइम्स नाउ जैसे सर्वे एजेंसियों का एग्जिट पोल देख सकते हैं। इन सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल आप एनबीटी ऑनलाइन पर देख सकते हैं। इसके साथ ही पोल ऑफ पोल्स से जुड़े अपडेट जानने के लिए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े रहिएगा।

Related posts

सलमान के बाद शाहरुख़ खान को मिली धमकी : 50 लाख की फिरोती की मांग

jansamvadexpress

उत्तराखंड उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरो तक कैमरा भेज पहली तस्वीर कैद की , सभी मजदुर सुरक्षित

jansamvadexpress

AAP और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जारी , किसी भी वक्त AAP कर सकती है प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token