Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

5 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे

नागदा जंक्शन ।

चेतन यादव (संवाददाता नागदा)

प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत नागदा-खाचरौद विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार कुल 5026 आवास देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति के 3227, सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिये 1799 है। जबकि पिछली बार मात्र 1103 आवास हेतु मंजुरी दी गई थी जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति के 693 एवं सामान्य व पिछडा के 410 आवास दिये गये थे। परन्तु इस बार 5 गुना ज्यादा आवास देने का लक्ष्य मिला है। इस प्रकार नागदा-खाचरौद विधानसभा को सर्वाधिक आवास प्राप्त हुए है। इतने आवास मिलने से हितग्राही को प्रतिक्षा समाप्त होकर लगभग 5026 पक्के आवास दिये जायेंगे। विधानसभा क्षेत्र को इतनी बड़ी सौगात मिलने पर विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी,मुख्यमंत्री मोहन यादव केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जी, के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही नये आवास देने के लिये पुनः सर्वे कार्य प्रारम्भ हो चुका है जिसमें पात्रता श्रेणी में संशोधन करते हुए अब मोटर सायकल धारक को भी इसमें शामिल किया जायेगा।

Related posts

दिल्ली: कई स्कूलों में बम की धमकी, छात्रों-कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

Jansamvad Express Digital

वर्ग विषय समाज के लड़कों द्वारा जैन साधु संत के साथ अशोभनीय घटना के विरोध में बदनावर सकल जैन श्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया

Jansamvad Express Digital

यूपी में सपा नेता तो एमपी में भाजपा नेताओ की बदजुबानी : मंत्री ,उपमुख्यमंत्री और अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री का विवादित बयान

Leave a Comment