Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में इकठ्ठा होने लग मुस्लिम : चार दिन तक भोपाल में रहेगा मुस्लिमो का जमावड़ा , तब्लिकी इज्तिमा में आए देश भर से लोग

भोपाल || मध्यप्रदेश के भोपाल में  तब्लिकी इज्तिमे की शुरुवात आज से होने जा रही है हर साल होने वाले इज्तिमे में देश भर से मुस्लिम समाज के लोग शामिल होते है इसी के साथ दुसरे देश के आमिल इमाम हाफिज भी तब्लिकी इज्तिमे में शामिल होने के लिए पहुँचते है , चार दिवसी इज्तिमे की शुरुवात   29 नवंबर से  होगी वही 2 दिसंबर तक इज्तिमा का आयोजन ईटखेड़ी के घासीपुरा में किया जा रहा है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग भोपाल पहुंचेंगे। ये लोग रेलवे स्टेशन और पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वहीं, 2 दिसंबर को दुआ की नमाज होगी, जिसके बाद पुराने भोपाल की कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक की आशंका रहेगी।

ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों को डायवर्ट किया है। 29 नवंबर सुबह 7 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहन, मालवाहक वाहन, रेत गिट्टी डंपर और मिक्सर का गोल जोड़ बैरसिया रोड से करौंद चौराहा तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।

पुराने भोपाल से इज्तिमा स्थल की ओर आवागमन करने वाले मार्गों, जैसे – मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद, भोपाल टाकीज़, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, भारत टाकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय और वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात दबाव रहेगा।

इज्तिमे में आने वाली भीड़ को देखते हुए  स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए यह रहेगा रूट

  • एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे।
  • भोपाल शहर से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म-1 की तरफ आ सकेंगे।

Related posts

मुंबई में देर रात को भारी बारिश:मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

आखिर क्यों सज्जन सिंह वर्मा ने पुजारी के पैर धोकर माफ़ी मांगी : किसे कहा हिन्दू ओरंगजेब

आज से मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा हुई शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment