Jan Samvad Express Digital
Breaking News
अंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मोहन सरकार की साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आज : फ्यूचर प्लान पर होगी चर्चा

भोपाल || मध्यप्रदेश की डॉ  मोहन यादव  सरकार की आज  साल 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक  होने जा रही है। सुबह 10 बजे से होने जा रही इस बैठक में उज्जैन के 150 एकड़ क्षेत्र में स्पिरिचुअल सिटी के साथ यूनिटी मॉल बनाए जाने पर चर्चा हो सकती है। साथ ही साल 2025 फ्यूचर प्लान को लेकर भी चर्चा होगी , बैठक में सिंहस्थ के पहले हाट लगाने को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है।

सरकार ने उज्जैन में सिंहस्थ के पहले यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी की है। इसमें एक जिला, एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) लाकर यहां बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके साथ प्रदेश स्तर पर तैयार प्रमुख उत्पादों को भी यहां बिक्री के लिए रखा जाएगा। देश के अन्य राज्यों के ओडीओपी भी यहां बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

कैबिनेट बैठक में पचमढ़ी के जागीरदार भभूत सिंह को लेकर भी सरकार कोई निर्णय ले सकती है। राजा भभूत सिंह ने अपने जीवनकाल में शिवाजी महाराज की तर्ज पर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।

केबिनेट के बाद फ्यूचर प्लान पर चर्चा

आज होने वाली  कैबिनेट बैठक  के बाद मैराथन मंथन बैठक होगी। जिसमे  सरकार ने एक साल में क्या क्या  काम किया  , सभी कामो का फीडबेक लिया जाएगा साथ ही आने वाले वर्ष  2025 में  क्या  और किन कामो पर प्राथमिकताएं होंगी, इस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और उनकी टीम मंथन करेगी। पहले यह बैठक पचमढ़ी में बुधवार को अटलजी की जयंती के मौके पर प्रस्तावित थी, लेकिन केन – बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास की वजह से बैठक आज भोपाल में करने का फैसला हुआ था।

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होने वाली मैराथन मंथन बैठक 4 घंटे से अधिक समय तक चल सकती है। इसमें केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री इस परियोजना के फायदे बताने के लिए उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को निर्देश देंगे।

Related posts

महाकाल की सावन की पहली सवारी आज , जनसंवाद एक्सप्रेस पर घर बैठे देखे सीधा प्रसारण

Jansamvad Express Digital

दीपावली पर जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त जी महाराज की चेतावनी : मांस नशे का सेवन रोके बिना अपराध नहीं रुक सकता

Jansamvad Express Digital

Ujjain Deepotsav 2026: उज्जैन में जला 30 लाख दीयों का महासमुंदर, टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड, देखिए LIVE नजारा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment