Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की आतंकी घटना पर केंद्र सरकार ने पार्लियामेंट बिल्डिंग में शाम 6 बजे सभी दलों की बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह बैठक में शामिल होंगे।

उधर, भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पूरी रात खौफ के साये में काटी। 18 फाइटर जेट कराची एयरबेस से भारत से लगी सीमा की ओर एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए हैं।

पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट से दूर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर अपनी तटरेखा पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है।

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सरकार के X हैंडल को भारत में बैन कर दिया है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को न्यौता

Jansamvad Express Digital

उज्जैन जेल प्रहरी ने लगाए केंद्रीय जेल के जिम्मेदारों पर आरोप, शराब 2000 रु. में, बीड़ी-सिगरेट और तम्बाकू 500 रु. तक में जेल में पहुंचाई जा रही, जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत,

Jansamvad Express Digital

दुर्लभ कश्यप की ह्त्या के आरोपी पर जानलेवा हमला , कोर्ट पेशी के दोरान हुआ फायर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment