Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में नहीं माने राहुल गांधी, पैदल ही अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे :राहुल पर हुई FIR

दरभंगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर लगातार बवाल देखने को मिल रहा है. दरअसल राहुल गांधी के दरभंगा दौरे को लेकर बुधवार से ही आयोजकों और प्रशासन के बीच चल रहे तनाव के बाद आज गुरुवार को भी बवाल मचा रहा. प्रशासन ने राहुल गांधी को अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद भी राहुल गांधी पैदल ही छात्रावास पहुंचे और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बावजूद भी छात्रों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन के लोग और एनडीए की सरकार मुझे यहां नहीं आने देना चाहती थी. लेकिन, जब तक मेरे पास आपलोगों का साथ है, मुझे कोई नहीं रोक सकता है.

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पता कि इस छात्रावास में दलित छात्रों के साथ कैसा सलूक होता है, जैसे ही बिहार में हमारी सरकार बनेगी सबकुछ ठीक कर देंगे. दलित छात्रों के साथ कोई गलत नहीं कर पाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कहा था कि केंद्र सरकार को जातीय जनगणना करानी पड़ेगी और देखिये आखिरकार केंद्र की सरकार ने हमलोगों की बात मान ली. अब जातीय जनगणना पूरे देश में होगी.

दरभंगा में बिना परमिशन के छात्रावास पहुंचे

जिला प्रशासन से अनुमति न मिलने बावजूद राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास पहुंचे थे। वे छात्रों से संवाद तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने मंच से छात्रों को संबोधित किया।

NSUI के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल का संबोधन महज 12 मिनट में खत्म हो गया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर की तस्वीर भी लहराई। राहुल कार्यक्रम स्थल पर 15 मिनट रुके। अब वे दरभंगा से पटना के लिए निकल चुके हैं।

दरभंगा DM राजीव रौशन ने कहा है कि CRPC की धारा 163 का उल्लंघन करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राहुल के पहुंचने से पहले DM ने कहा था- ‘स्थान बदलने में किसी मंत्री या अन्य व्यक्ति की भूमिका नहीं है।’

‘देश में कहीं भी छात्रावास में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाती है। इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है। उनके अनुरोध पर ही टाउन हॉल में कार्यक्रम की परमिशन दी गई है। उम्मीद करता हूं कि कोई वायलेशन या हंगामा नहीं होगा’

दरभंगा के थाने में मामला दर्ज 

बगेर अनुमति आंबेडकर होस्टल जाने के मामले में राहुल गाँधी सहित कांग्रेस के 20 लोगो पर नामजद मामला दर्ज किया गया है  गुरुवार शाम दरभंगा के लहेरिया सराय थाना में FIR दर्ज किया गया। वहीं राहुल गांधी समेत 20 लोगों को नामजद किया गया है।

Related posts

जैन मुनि विनम्र सागर को देख रुके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :वीआईपी रोड पर काफिला रोक लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल की भस्मारती में बड़ा बदलाव: अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें, तत्काल कोटे से एक दिन पहले ऑनलाइन होगी बुकिंग

AAP Leadar Manish Sisodia Arrest Live: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश किए गए; CBI ने मांगी पांच दिन की रिमांड; आप का विरोध जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment