Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अगले दो दिन तक पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

नई दिल्ली || मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में अगले दो दिनों तक शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मणिपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसी स्थिति है।

 

अगले दो दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और महाराष्ट्र में अगले तीन दिन तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और श्रीलंका तट, मन्नार की खाड़ी तथा आसपास के कोमोरिन क्षेत्र में मौसम प्रतिकूल रहेगा। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 269 रिकॉर्ड किया गया।

 

Related posts

400 पार का नारा हो रहा खोखला साबित : मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और दिल्ली जैसे राज्य में अगर कांग्रेस को मिली जीत तो भाजपा का ग्राफ होगा कम

रतलाम में मधुमक्खियों का हमला:30 से अधिक प्रभावित, दशाकर्म कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे लोग, मची अफरा-तफरी

‘मुझे पैसे दो, मैं महारानी हूं : बीच सड़क पर भिक्षा मांगने खड़ी हो गई महारानी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment