Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

सज्जन सिंह वर्मा ने किया भोरासा में काकड़दा रोड का भूमि पूजन

भौरासा निप्र|  भौरासा नगर मैं वर्षों से लंबित पड़ी समस्या काकड़दा रोड बनाने की मांग वर्षो से चली आ रही है भौंरासा के नागरिक इस समस्या को लेकर नगर के प्रतिनिधियों से मिलकर क्षेत्रीय विधायक सज्जन वर्मा से मिले जिसके बाद उन्होंने स्वयं की राशि से इस रोड को मोरम डालकर सुगमता से चलने लायक बनाने के लिए निर्णय लिया व रविवार को इस रोड के लिए भूमि पूजन किया गया वही एक हफ्ते बाद इस रोड का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिसमें मोरम डालकर जहां लगेगा वहां गिट्टी डालकर रोड का लेवली करण किया जाएगा जिससे कि यहां से निकलने वाले राहगीरों को समस्याओं का सामना न करना पड़े उनसे सवाल किया गया की यह रोड पक्का कब बनेगा तो उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जैसे ही सरकार बनेगी हम नगर की सभी रोडो को पक्का बनाने का कार्य पहली बार में ही प्राथमिकता से करेंगे

वही इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा पूर्व मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा का स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर के नागरिक गण मौजूद रहे इस अवसर पर देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह तालोद, टोंक खुर्द जनपद अध्यक्ष पोप सिंह जिरवाय, सहित नगर के लोग मौजूद रहे

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज ग्वालियर , अचलेश्वर मंदिर में की पूजन

Jansamvad Express Digital

इंदौर उज्जैन में रंगपंचमी पर निकलेगी गैर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

कोर्ट के आदेश का पालन ना करना उज्जैन कलेक्टर को महंगा पड़ा: हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना मामले में जिला कलेक्टर दोषी करार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page