Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

CBSE कक्षा 10 वी और 12 वी के परीक्षा परिणाम घोषित छात्राए रही अव्वल

CBSE 10 वी और 12 वी क्लास के  परीक्षा परिणाम घोषित:उज्जैन शहर के विद्यालयों में भी लडकियों  ने बाजी मारी

उज्जैन। CBSE ने  10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है । परीक्षा परिणाम मोबाइल पर ही उपलब्ध होने की वजह से स्कूलों में भीड़ नजर नहीं आई। परिणाम बेहतर होने से बच्चे उत्साहित नजर आए। उज्जैन के  केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 84.62 प्रतिशत रहा है। विद्यालय ने टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची भी जारी की है।

शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। शहर में सीबीएसई से संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों में परिणाम जानने की उत्सुकता बनी रही। दोपहर में पहले कक्षा बारहवीं के घोषित परिणामों की घोषणा हुई। इसके बाद कक्षा 10वी के परिणाम घोषित किए गए। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10 वी 147 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 145 उत्तीर्ण रहे। कक्षा 10 वी केवल्य गोयल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कुमारी अंशिका घनघोरिया ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर वरदराज सोनगरा ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार कक्षा 12 वी में 117 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें 99 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। वहीं 81 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स संकाय में 42 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 30 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का ओवरऑल परिणाम 84.62 प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार मीणा ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामना दी। कक्षा 12 वी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनन्या पौन्ड्रीक ने बताया कि नियमित अभ्यास एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर उसने यह सफलता प्राप्त की है। आगे चलकर वह सिविल सेवा में जाना चाहती है।तिशत

Related posts

उज्जैन में सीएम की वीआईपी ड्यूटी से घर लौट रहे ASI की हार्टअटैक से मौत

jansamvadexpress

एरिया एज्युकेशन ऑफिसर की नियुक्तियां दस्तावेजों में उलझ रही शिक्षा व्यवस्था के प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने के लिए होना है नियुक्ति

jansamvadexpress

जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग:BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token