Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर में उज्जैन के लोग आधार कार्ड दिखा कर करेंगे दर्शन व्यवस्था हुई शुरू

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शहर के लोगो के लिए सावन माह से एक बहद ही अच्छी शुरुवात की गई है , मंदिर में अब शहर वासियों को आधार कार्ड दिखाकर अलग द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन के लिए प्रवेश देने की योजना  शुरू हो गई। मंगलवार की सुबह महापौर मुकेश टटवाल ने श्रद्धालुओं को प्रवेश के लिए बनाए गए अवंतिका द्वार पर अपना आधार कार्ड दिखा कर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए प्रवेश किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के नागरिक भी दर्शन करने पहुंचे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में महापौर मुकेश टटवाल ने उज्जैन  शहर में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के निशुल्क रूप से दर्शन करने के लिए अलग द्वार बनाने की मांग उठाई थी । इसका समर्थन मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य श्रीराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप गुरु महंत विनीत गिरी महाराज ने भी किया था। बैठक में तय हुआ था कि शहर वासियों के लिए एक अलग से द्वार बनाकर आधार कार्ड देखने के बाद प्रवेश दिया जाए। इस योजना का शुभारंभ 11 जुलाई मंगलवार को महापौर मुकेश टटवाल मंदिर समिति के सदस्य श्रीराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप पुजारी, मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल की उपस्थिति में हुआ। इस द्वार से आने वाले शहर वासियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

Related posts

देपालपुर में गूंजा राष्ट्रगान, शान से लहराया तिरंगा; प्रेस क्लब ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Jansamvad Express Digital

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान , दल बदलने में लगे नेता : हरियाणा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह छोड़ सकते है पार्टी

Jansamvad Express Digital

विक्रमोत्सव 2023: IFFAS पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह का तीसरा दिन विदेशी फिल्मों में भी दिखी भारतीय संस्कृति की विरासत

Leave a Comment