Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में बड़ा सायबर अटेक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल नंबर हैक , कई कांग्रेसियों से मांगे पैसे ,दो युवक पकडाए

भोपाल | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मोबाइल नंबर को सायबर हेकरो के द्वारा हैक करने का मामला सामने आया है , पूर्व मुख्यमत्री कमलनाथ के मोबाइल नंबर को हैक कर पार्टी के नेताओ से पैसे मांगे गए , दरअसल जब कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को शंका हुई तो उन्होंने पीसीसी चीफ के ऑफिस पर सुचना की जिसके बाद पुलिस सहित सायबर सेल को शिकायत भी की है |

देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजनी के पास भी हेकरो के द्वारा कमलनाथ के नाम पर रूपये मांगने के लिए फोन गया था हैकरो ने राजानी से 10 लाख रूपये की मांग की थी | राजानी ने बताया की उन्हें कमलनाथ जी के मोबाईल नंबर से फोन आया था ,और कहा की अर्जेंट 10 लाख रूपये जयपुर के एक व्यक्ति को भिजवा दीजियेगा ,जिस पर राजानी को शंका हुई उन्होंने जब कमलनाथ के ऑफिस में कन्फर्म किया तो पता चला की कोई रूपये की डिमांड उन्हें नही थी [ जिस पर राजानी ने देवास पुलिस को एक शिकायत दर्ज की है |

वही भोपाल कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविन्द गोयल के पास भी हैकरो के द्वारा रूपये की मांग करते हुए 5 लाख रूपये भिजवाने सम्बन्धित फोन आया | जिस पर गोयल को भी शंका हुई और उन्होंने ने भी जब कन्फर्म किया तो पता चला कमलनाथ का फोन हैक हुआ है |

इसके बाद गोयल के पास जब हैकरो का दोबारा फोन आया तो उन्होंने अपने बंगले से रूपये लेकर जाने को कहा , जिसके बाद दो युवक गोयल के बंगले पहुचे जिन्हें उन्होंने बैठाया चाय पिलाई और इसी बिच पुलिस को सुचना दी , गोयल ने करीब एक घंटे तक आरोपियों को बातों में उलझाकर रखा। बातचीत के दौरान उनकी बातें संदिग्ध लग रही थीं। दोनों युवकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को भी कॉल कर पैसे मांगे हैं।

गुजरात की हवाला कंपनी से जुड़े हैं आरोपी
दोनों आरोपी गुजरात की एक हवाला कंपनी से जुड़े हैं। उन्हें इंदौर के किसी शख्स ने कॉल कर बताया था कि गोविंद गोयल के घर से पांच लाख रुपए उठा लो। उसी ने उन्हें गोविंद गोयल का नंबर दिया था। हालांकि दोनों आरोपी गोविंद गोयल को पहले से नहीं जानते थे। उन्हें यह भी जानकारी भी नहीं थी कि गोविंद गोयल कांग्रेस नेता हैं। पता चला है कि आरोपी भोपाल में छत्रसाल नगर में रह रहे थे।

मुख्य आरोपी की आखिरी लोकेशन इंदौर में मिली थी। आरोपियों ने मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से गोविंद गोयल को कॉल किया गया था, जिससे उनके मोबाइल में पीसीसी चीफ कमलनाथ का मोबाइल नंबर दिख रहा था। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस कर रही लिखित शिकायत मिलने का इन्तजार 
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की शिकायत पर दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया था कि दो युवक पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से पांच लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने उन्हीं के नंबर से कॉल भी किया था। चौहान ने कहा- पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ऐप के माध्यम से फेक कॉल करते थे। अनुमान है कि उन्होंने इससे पहले भी ऐसे कई साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया है। फिलहाल, लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts

हरियाणा में 90 सीट के लिए चल रहा मतदान : किसकी बनेगी दोनों राज्यों में सरकार , शाम को आएगा जम्मू कश्मीर और हरियाणा का एग्जिट पोल

jansamvadexpress

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 रुपये, पंजाब में फरिश्ते योजना होगी शुरू

jansamvadexpress

बदलापुर के स्कूल में बच्चियों का यौन शोषण:300 प्रदर्शनकारियों पर FIR कई गिरफ्तार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token