Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद, बोले- कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया

  • BJP पार्षद पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद, बोले- कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया

इंदौर। विवादों में घिरने के बाद भाजपा के केबिनेट मंत्री ने अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए विडिओ जारी कर दिया है क्या है मामला समझते है _ भाजपा की महिला पार्षद संध्या यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को सफाई देते हुए खेद जताया। विजयवर्गीय ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनके बयान को कांग्रेस नेताओं ने गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने संध्या यादव को अपनी बेटी के समान बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है।

दरअसल, इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय का वीडियो सामने आया था, जिसमें वे भाजपा पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे मुद्दा बनाते हुए विजयवर्गीय की आलोचना की और उनसे माफी की मांग की थी।

विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि संध्या यादव के प्रति उनके मन में किसी तरह की गलत भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी बात को जिस तरह से प्रस्तुत किया गया, उससे उन्हें दुख हुआ और वे अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हैं।

संध्या यादव बोलीं- कैलाश जी पिता तुल्य

वहीं, भाजपा पार्षद संध्या यादव ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताया। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय उनके लिए पिता के समान हैं और उन्होंने उन्हें बचपन से स्नेह दिया है। संध्या यादव ने टिप्पणी को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद इंदौर की स्थानीय राजनीति में इस टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों पक्षों की सफाई के बाद नए चरण में पहुंच गया है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री शहर में और अपराधी बेलगाम : तीन दिन कई घटना , महिला से दिन में दुष्कर्म , अस्पताल में महिला मरीज से छेडछाड और नागदा में संत की लगोट उतरवाई

Jansamvad Express Digital

जयपुर में गैस टेंकर की ट्रक से टक्कर के बाद भीषण आग : 5 जिन्दा जले , 40 वाहन जल कर खाक

Jansamvad Express Digital

आज मध्यप्रदेश के सिंगरोली आयेंगे अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी रहेंगे साथ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment