Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पंजाब को छोड़ देश भर में आज किसानो का ट्रेक्टर मार्च : MSP सहित 13 मांगों को लेकर किसान एकजुट

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत 13 मांगों को लेकर किसान आज देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। ​​​​​​ हालांकि, पंजाब में इसका आयोजन नहीं किया जाएगा। उधर, खनौरी बॉर्डर पर आमरण-अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। पत्र की कॉपी डीसी और एसडीएफ को सौंपी जाएगी। बता दें, डल्लेवाल ने 26 नवंबर को आमरण-अनशन शुरू किया था। 96 घंटे पंजाब पुलिस की हिरासत में रहने के बाद से वह खनौरी बॉर्डर पर हैं। उनका वजन कम हो गया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है। ​​डॉक्टरों ने कहा है कि डल्लेवाल को साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा बना हुआ है। उनका शरीर कमजोर हो चुका है, जिस कारण अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बुलाने पर पंजाब छोड़कर अन्य राज्यों में सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 16 दिसंबर को जिला और तहसील स्तर पर बड़े ट्रैक्टर मार्च किए जाएंंगे।उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 15 जगहों पर रेल रोकी जाएगी। इसके बाद 18 दिसंबर को पंजाब में दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल रोको कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद ही किसान दिल्ली कूच करेंगे।

इधर, हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है। 20 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल से रविवार को केंद्रीय गृह निदेशक मयंक मिश्रा ने मुलाकात की। पंजाब DGP गौरव यादव भी पहुंचे थे।शनिवार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मीटिंग की थी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी को किसान आंदोलन की जानकारी दी गई। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल थे।

दरअसल, फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 13 मांगों को लेकर किसान 26 नवंबर से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान 3 बार किसानों की दिल्ली कूच की कोशिश नाकाम रही।

Related posts

उज्जैन RTO चौराहा कोठी रोड: मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी

नई संसद का उद्घाटन हुआ , प्रधानमंत्री ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतिक सेंगोल को संसद में लगाया

पश्चिम बंगाल में 135 KM/PH की रफ्तार से तूफान रेमल का लैंडफॉल

Leave a Comment