Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

एम् वाय हॉस्पिटल में पेशेंट को जूनियर डाक्टर ने पिटा , विडिओ हुआ वायरल , जिम्मेदारो ने डाक्टर को सस्पेंड किया

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शासकीय  एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए एक पेशेंट को डॉक्टर ने जमकर पीटा। पिटाई का कारण पेशेंट का एचआईवी पॉजिटिव होना था। बताया जा रहा है कि पेशेंट ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई थी। इससे गुस्साए डॉक्टर ने उसे तड़ातड़ कई थप्पड़ जड़ दिए और गालियां दी। डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि उक्त डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

पूरा मामला  शनिवार दोपहर का है। सांवेर रोड निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे एमवाय हॉस्पिटल लाए थे। यहां केजुअल्टी में जूनियर डॉ. आकाश कौशल ने उसका इलाज शुरू किया। इसी दौरान एमवाय हॉस्पिटल की पर्ची के साथ पेशेंट की प्रिवियस हिस्ट्री की एक प्राइवेट हॉस्पिटल की भी पर्ची साथ में लगी थी। डॉ. कौशल ने पहले पेशेंट को देखा और फिर पर्ची देखी तो प्राइवेट हॉस्पिटल की पर्ची पर उसका एचआईवी पॉजिटिव होना लिखा था।

पेशेंट के भतीजे कपिल ने बताया कि पर्ची पर एचआईवी पॉजिटिव देख डॉ. कौशल एकदम गुस्सा हो गए। उन्होंने पेशेंट को कहा कि मुझे पहले क्यों नहीं बताया। जबकि पेशेंट का कहना था कि मेरी हालत ठीक नहीं है और पर्ची पर सब कुछ लिखा हुआ है। इतना कहते ही डॉ. कौशल ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसका हाथ मोड़ा और जमकर गालियां भी दी। इस दौरान दूसरे डॉक्टर ने उन्होंने रोकने की कोशिश की। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि पेशेंट कुछ समझ ही नहीं सका।यूनिट में एडमिट अन्य पेशेंट व उनके परिजन भी अवाक रह गए।

Related posts

जियो 2024 के लिए भारत का सबसे मजबूत ब्रांड: रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष नड्डा सुन रहे थे राहुल गाँधी का भाषण: चिराग आए तो टीवी बंद करना भूल गए

Jansamvad Express Digital

इंदौर में रविवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment