Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश भर में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

उज्जैन |  स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, आश्रम, शालाओं, पंचायतों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से माधव सेवा न्यास के समीप महाकालपुरम में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं सहित जान प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रात: 9 से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन करने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये थे । जिसमें सामूहिक सूर्य नमस्कार में सांसद अनिल फिरोजिया महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक पारस चंद जैन, बहादुर सिंह बोर मुंडला पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीणा सहित छात्र छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत,वन्दे मातरम तथा मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन हुआ। रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री का रिकार्डेड सन्देश प्रसारित किया जाकर सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए |

Related posts

इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया को चौंकाया, छोड़कर चल दिए G7 समिट, जानें किसका देने जा रहे साथ?

पीएम मोदी दुबई दौरे पर , इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ली सेल्फी

ट्रंप पर फिर हुआ हमला , आरोपी गिरफ्तार : AK-47 जैसी राइफल से मारने पहुंचा था शख्स

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment