Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ , देश भर से पहुचे श्रद्धालु

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं।

जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया। पीएम ने लिखा- हमने कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले कई सालों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा।

Related posts

मणिपुर की घटना का विरोध कर रही महिलाओ के साथ छेडछाड , युवक को पकड महिलाओ ने लगाई पिटाई

jansamvadexpress

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से स्वावलंबी बने सुनील

jansamvadexpress

नागदा नगर पालिका परिषद ट्रेंचिंग ग्राउंड 30 लाख की लागत से बनी बाउंड्री दीवाल पहली बारिश में ध्वस्त

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token