Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

विक्रमोत्‍सव 2023 का शुभारंभ आज, शिवज्‍योति अर्पणम् के तहत 21 लाख दीपक किये जायेंगे अर्पित

महाशिवरात्रि पर उज्‍जयिनी नगरी में मनेगा दीपोत्‍सव, 21 लाख दीपकों का अर्पण, बनेगा विश्‍व रिकार्ड

भोपाल, 17 फरवरी 2023। भारत उत्‍कर्ष, नवजागरण और वृहत्‍तर भारत की सांस्‍कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्‍सव 2023 का शुभारंभ आज माननीय मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। महाशिवरात्रि दीपोत्‍सव शिवज्‍योति अर्पणम् कार्यक्रम के तहत 21 लाख दीपकों को माँ क्षिप्रा के चरणों में अर्पित किये जायेंगे।

महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन महाशिवरात्रि दीपोत्‍सव शिवज्‍योति अर्पणम् कार्यक्रम के तहत विश्‍व रिकार्ड बनने जा रहा है। आज महाकाल की नगरी उज्‍जयिनी में 21 लाख दीपकों को जलाकार दीपावली मनायी जा रही है। ऐसा दिव्‍य और भव्‍य दीपोत्‍सव देश में सबसे पहला और अकेला होगा।

विक्रमोत्‍सव 2023 की जानकरी देते हुए शोधपीठ के निदेशक ने बताया कि इस उत्‍सव के तक शहर के अलग-अगल स्‍थानों पर कई गतिविधियाँ आयोजित होंगी जो वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) एवं उज्‍जयिनी गौरव दिवस तक चलेगी। सुख्‍यात कवि-लेखक कुमार विश्‍वास की तीन दिवसीय राम कथा (अपने-अपने राम, शंकर के राम, राम के शंकर), सुप्रसिद्ध गायक शाम की सांगीतिक प्रस्‍तुति, 12 नाटक, 6 प्रदर्शनियाँ, 5 प्रकाशन, विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी का प्रवर्तन, पुस्‍तक मेला आदि आकर्षण के केन्‍द्र होंगे। उन्‍होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार विक्रमोत्‍सव में 21500 से अधिक कार्यकर्ता, प्रदर्शक, रचनाकार, फिल्‍मी कृतिकार आदि शामिल होंगे। इतना भव्‍य दिव्‍य आयोजन में महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ सहित मध्‍यप्रदेश शासन के 30 से अधिक विभागों की भागीदारी भी होने जा रही है।

Related posts

भौरांसा नगर में लीकेज करंट के निराकरण हेतु विशेष अभियान, 4 वितरण केंद्र 7 टीम 100 कर्मचारी ढूंढने निकले नगर के थंबो में करंट

Jansamvad Express Digital

जल्द शुरू होगा G +7 ANANTA का निर्माण : हवा और लाइट की बचत करेगी ANANTA की बिल्डिंग

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल निकले नगर भ्रमण पर : उपमुख्यमंत्री देवड़ा हुए सवारी में शामिल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page