Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शिलांग पुलिस पहुंची इंदौर : सोनम के फ़्लैट की ली तलाशी , राजा के घर भी पहुंची

इंदौर /शिलांग ||  इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नई बात सामने आई है। सोनम ने शादी से करीब एक महीने पहले ही राजा को मारने की प्लानिंग शुरू कर दी थी।

ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि आरोपी सोनम, राज और विशाल की अप्रैल में ही मुलाकात हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंदौर के टीसीएस चौराहे के पीछे स्थित अवंती रेस्टोरेंट के मालिक नरेंद्र निमोनकर ने पूछताछ में यह जानकारी दी है।

निमोनकर ने बताया कि सोनम, राज और विशाल अप्रैल में उनके रेस्टोरेंट में एक-दो बार आए थे। उनकी क्या बातचीत हुई यह उन्हें नहीं पता। तारीख भी याद नहीं है। रेस्टोरेंट के CCTV में वे रिकॉर्डिंग 10 दिन से ज्यादा नहीं रखते।

राज और सोनम के प्रेम संबंध थे। सोनम की सगाई राजा से फरवरी में हुई थी। शादी 11 मई को हुई थी। शादी के लगभग 15 दिन पहले ही राज और सोनम ने मिलकर ये तय कर लिया था कि राजा को रास्ते से हटाकर वे फिर शादी कर लेंगे।

सोनम के फ्लेट में तलाशी लेने पहुंची शिलांग पुलिस 

ट्रांसपोर्ट कारोबारी  राजा रघुवंशी  हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय की SIT मंगलवार को इंदौर आई। यहां वे देवास नाका स्थित उस फ्लैट में पहुंची, जहां सोनम 30 मई से 8 जून तक रुकी थी। फ्लैट को किराए पर देने वाले शिलोम जेम्स ने बताया कि आज फ्लैट की तलाशी ली गई है।

राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि सर्चिंग के दौरान बड़ा भाई सचिन भी मौजूद था। लेकिन उन्हें फ्लैट के बाहर ही रोक दिया गया। मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच के करीब 6 सदस्य जांच में शामिल थे। सभी ने फ्लैट की सर्चिंग की। इस दौरान वहां से कुछ बरामद हुआ या नहीं, हमें नहीं बताया है।

राजा के घर पहुंची शिलॉन्ग पुलिस, पूछताछ की

राजा के भाई विपिन ने बताया की शिलॉन्ग पुलिस उनके घर आई थी। सामान्य पूछताछ की है। उस दौरान मैं, मेरा भाई सचिन और मां साथ ही बैठे थे। पुलिस ने सोनम-राजा की शादी के बारे में पूछताछ की। वो शादी के बाद यहां चार दिन रुकी थी, उस समय का व्यवहार कैसा था।

Related posts

इंदौर-भोपाल और भोपाल-जबलपुर को चलने वाली वन्दे भारत को नहीं मिल रहा यात्रियों का महत्त्व

अंचल के स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेशोत्सव का आयोजन संपन्न

सिंगरौली में मिस प्रेटी इंडिया विजेता इन्फ्लुएंसर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page