Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। संजय सिंह के वकील ने कहा कि वे केस में अपने रोल से जुड़ा कोई बयान नहीं देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ED से सवाल किया था कि क्या संजय सिंह को और ज्यादा दिन जेल में रखे जाने की जरूरत है। कोर्ट ने यह भी कहा कि हमें यह भी देखना होगा कि गवाहों के सामने उनके बयान हुए। 6 महीने तक वे जेल में रहे। ED ने अदालत से कहा कि हमें कोई ऐतराज नहीं है। इसके बाद अदालत ने संजय सिंह को जमानत देने का फैसला सुनाया।

दिल्ली शराब घोटाला केस में इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। मई 2023 में संजय सिंह ने दावा किया कि ED ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। ED ने इस पर कहा- हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी।

Related posts

राज्यसभा में भारी हंगामा: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठा, खड़गे बोले– ‘बच्चों की आवाज दबा रही सरकार’, सदन स्थगित

Jansamvad Express Digital

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लेमूर एयरबेस के पास हुआ हादसा :अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश पायलट सुरक्षित

महाकाल मंदिर के सहायक पुजारी के 15 वर्षीय पुत्र की मौत , रंगपंचमी की गैर में कलाबाजी करते विडिओ आया सामने

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment