Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के कई बड़े शहर के लिए आज से पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा शुरू , शुरू के 30 दिन किराए में 50 प्रतिशत डिस्काउंट

मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू होने जा रही है। थोड़ी देर में भोपाल एयरपोर्ट से सीएम डॉ. मोहन यादव फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके बाद भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली एक-दूसरे से कनेक्ट होंगे। इन शहरों में 2 एयर क्राफ्ट्स उड़ेंगे। शुरुआती 30 दिन तक तो 50% डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी, किराया निर्धारित किराये से आधा रहेगा।

सीएम डॉ. यादव भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ करेंगे। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी। वहां से सिंगरौली लैंड होगी। कार्यक्रम से पहले सीएम ने टिकट बुकिंग काउंटर का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड के शिवशेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैया राजा टी, अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड बिदिशा मुखर्जी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ओंकारेश्वर और इंदौर के प्रवास पर

क्या कभी स्नेक को आपने उबासी लेते देखा है: स्नेक की उबासी के वायरल Video ने लोगों को किया हैरान

भाजपा का गाँव – गाँव चलो घर – घर चलो अभियान

Leave a Comment