Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाए जाने का विवाद बढ़ा:बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति लड़ेगी क़ानूनी लड़ाई

राजधानी में केदारनाथ मंदिर बनाने पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला ने बुधवार को कहा कि वह मंदिर बनाने से पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं। दरअसल उत्तराखंड में मंदिरों और तीर्थस्थलों की देखरेख करने वाली शीर्ष संस्था बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बुराड़ी में मूल केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाने की योजना के लिए दिल्ली ट्रस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

रौतेला ने कहा कि उन्होंने भ्रम से बचने के लिए अपने ट्रस्ट के नाम से धामशब्द हटाने का फैसला किया है, लेकिन यहां भक्तों के लिए मंदिर बनाने से पीछे नहीं हटेंगे। दरअसल वह केदारनाथ की तर्ज पर मंदिर बनाने वाले पहले लोग नहीं हैं। इंदौर और मुंबई में भी ऐसे ही मंदिर बने हुए है। लिहाजा बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह हिंदुओं और सनातन धर्म के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। वह कानूनी चुनौती के बावजूद मंदिर का निर्माण जारी रखेंगे।

Related posts

रोजगार के अवसर बढ़ाने उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

jansamvadexpress

नहीं थम रहा आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला 5 जवान हुए शहीद

jansamvadexpress

भाजपा की बूथ विजय संकल्प को लेकर बैठक हुई,संगठनात्मक कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की,

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token