Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पिटाई मामले में आरोपियों को मिली जमानत : सुनीता केजरीवाल ने लिखा सुकून मिला स्वाति बोली मेरी पिटाई से केजरीवाल को मिला सुकून

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मारपीट मामले में केजरीवाल की पत्नी सुनीता की आलोचना की है। सुनीता ने केजरीवाल के पूर्व PA बिभव कुमार और AAP नेता विजय नायर को जमानत मिलने पर 3 सितंबर को X पर दोनों की एक फोटो पोस्ट की थी।​ कैप्शन में लिखा- सुकून भरा दिन।

इसके जवाब में स्वाति मालीवाल ने बुधवार (4 सितंबर) को पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘मुख्यमंत्री की पत्नी मेरी पिटाई के दौरान घर पर थीं। उनको बड़ा सुकून महसूस हो रहा है। क्योंकि जिस आदमी ने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो बेल पर आया है।’

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2 सितंबर को स्वाति से मारपीट केस में बिभव को जमानत दी थी। वे 100 दिनों से जेल में थे। उसी दिन शराब नीति घोटाले में AAP नेता विजय नायर को भी बेल मिली थी। सुनीता ने अगले दिन X पर दोनों की साथ में एक फोटो शेयर की थी।

Related posts

लोकसभा से पहले मोदी का पसमांदा मुस्लिम पर फोकस क्यों

Jansamvad Express Digital

इंदौर चिड़िया घर (Indore zoo) में आये नए मेहमान , अभी नही देख सकेंगे लोग

Jansamvad Express Digital

TMC: किसका होगा सिंबल? चुनाव आयोग पहुंची तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई

Leave a Comment