Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

29 साल के बाद एआर रहमान हुए सायरा से अलग: सोशल मीडिया पर लिखा सोचा था 30 साल पुरे करेंगे

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर  एआर रहमान ने अपनी बीवी  सायरा बानो का 29 साल का रिश्ता तोड़ लिया है , वह दोनों अब अलग अलग हो गए है |  उनके तीनों बच्चों ने सोशल मीडिया पर लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की है। दो बेटियों और बेटे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर किया है।
फोटो बेटी खतीजा के शादी समारोह के दोरान का
  • 1995 में ए आर रहमान की सायरा से हुई थी शादी
  • दो बेटी खतीजा और रहीमा एक बेटा
  • शादी के 29 साल के बाद रहमान और सायरा ने अलग होने का लिया निर्णय
  • एआर रहमान और सायरा बानो के बच्चो ने  माता-पिता के फैसले पर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की
  • रहिमा, अमीन और खतीजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है
  • वकील वंदना शाह ने बताया कि रिश्तों में बोरियत और बाहरी लोगों का दखल भी तलाक के कारण हो सकते हैं

संगीतकार एआर रहमान शादीशुदा जीवन  के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि वह 30 साल पूरे कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी, जिससे फैंस एकदम हैरान हो गए। तलाक का कारण रिश्ते में तनाव और मुश्किलें पैदा होना बताया गया है। अब इनके तीनों बच्चों ने सोशल मीडिया पर माता-पिता के इस फैसले पर अपनी राय दी है।

एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी। दो बेटियों और एक बेटे के पेरेंट्स बने थे। अब रहीमा ने इंस्टाग्राम पर पिता की पोस्ट को शेयर करते हुए फॉलोवर्स से कहा, ‘हमें दुआओं में याद रखें।’ साथ ही तमिल में लिखे एक मैसेज को भी शेयर किया, जिसमें लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की गई थी। और लोगों को ये बात भी कही गई कि ये उनका निजी मामला है।

बेटी का पोस्ट हुआ वायरल

एआर रहमान के बाद उनकी बेटी रहीमा ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया. उन्होंने पापा का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमे अपनी दुआओं में याद रखना.

दोनों बेटी और बेटे के साथ एआर रहमान

 

बेटे ने भी शेयर किया पोस्ट

एआर रहमान और सायरा के बेटे अमीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.

बता दें एआर रहमान और सायरा बानो की अरेंज मैरिज हुई थी. ये कपल 1995 में शादी के बंधन में बंधा था. शादी के 29 साल बाद अलग होने का फैसला एआर रहमान और उनकी पत्नी ने क्यों लिया है इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

Related posts

4 मार्च तक CBI रिमांड पर रहेंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Jansamvad Express Digital

क्या मोहन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं : मऊगंज के बाद देवरी विधायक नाराज , MLA बृज बिहारी ने इस्तीफा दिया

इंदौर में डेंगू ने पैर पसारे , पिछले साल की तुलना में इस बार दुगुना मरीज मिले

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment