Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावोस में पीएम मोदी की तारीफ की; अमरीका-भारत व्यापार समझौता पर भरोसा जताया

नई दिल्ली || यह टिप्‍पणी ऐसे समय में आई जब भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार समझौते को लेकर जारी गतिरोध दूर करने के‍ लिए बातचीत हो रही है। अमरीका राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। प्रधानमंत्री को अपना करीबी मित्र बताते हुए राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भरोसा जताया कि भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार समझौता जरूर होगा। यह टिप्‍पणी ऐसे समय में आई जब भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार समझौते को लेकर जारी गतिरोध दूर करने के‍ लिए बातचीत हो रही है। दोनों देशों के बीच व्‍यापारिक संबंधों में तनाव के बावजूद राष्‍ट्रपति ट्रंप के बयान में सकारात्‍मकता देखने को मिली। संभावित व्‍यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर अमरीकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत और अमरीका के बीच एक महत्‍वपूर्ण समझौता होने जा रहा है।

Related posts

अनुसूचित जाति और जनजाति को लेकर एक दिवसी कार्यशाला का आयोजन: विशेष न्यायधीश ने कहा सभी वर्गो को मिले समान अधिकार

jansamvadexpress

झूठे नौकरी वादों में फंसे भारतीयों की म्यांमार से सुरक्षित वापसी

jansamvadexpress

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ , देश भर से पहुचे श्रद्धालु

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token