Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर- प्रदूषण फैला रहीं 243 फैक्ट्रियां, उच्च न्यायालय की फटकार के बाद कटेगी बिजली

इंदौर || इंदौर में बढ़ते प्रदूषण पर उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाई है। उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद 243 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं और बिना अनुमति चल रहे उद्योगों की बिजली काटने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित हो रहे और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने वाले उद्योगों के खिलाफ उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंदौर क्षेत्रीय अधिकारी सतीश चौकसे ने बताया कि 243 उद्योगों को चिह्नित कर नोटिस भेजे जा चुके हैं।

इन सभी डिफॉल्टर उद्योगों की सूची बिजली कंपनी को आधिकारिक तौर पर सौंप दी गई है, ताकि इनके बिजली संचालन को बंद किया जा सके। कोर्ट में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 5961 पंजीकृत उद्योग हैं, जिनमें से लगभग 1000 से अधिक इकाइयां प्रदूषण विभाग की सहमति के बिना ही संचालित हो रही थीं।

Related posts

मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे एअर इंडिया स्टाफ की यूनिफॉर्म

Jansamvad Express Digital

जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में चले पावडे :दो युवक घायल मारपीट का विडिओ आया सामने

Jansamvad Express Digital

शिवराज मामा से मांग रहे भांजे भी एक हजार – वीडियो हुआ वायरल

Leave a Comment