Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आखिर क्यों सज्जन सिंह वर्मा ने पुजारी के पैर धोकर माफ़ी मांगी : किसे कहा हिन्दू ओरंगजेब

देवास || मध्यप्रदेश के देवास में स्थित माँ चामुंडा देवी के मंदिर में देर रात को पट खुलवा कर दर्शन करने का मामला गरमाया हुआ है , दर्शन करने वाला और कोई नहीं भाजपा से इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का पुत्र था , दरअसल मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है जब विधायक पुत्र अपने दोस्तों के साथ लाल बत्ती  और हूटर  लगी गाडियों का काफिला लेकर देवास माता टेकरी पर देर रात 12 बजे के करीब पहुंचा था तब तक मंदिर के पट बंद हो चुके थे लेकिन विधायक पुत्र सत्ता के रॉब में चूर इतना था की उस्मने पुजारी के साथ दादागिरी करते हुए मंदिर के पट भी खुलवा लिए |इसके बाद देवास कोतवाली थाना पुलिस ने पुजारी के पुत्र की शिकायत पर विधायक पुत्र सहित सात लोगो पर मामला दर्ज कर दिया |

 अब पुरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लेकर पुजारी से माफ़ी मांगी  

इधर, मां चामुंडा टेकरी पुजारी से मारपीट मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर है। सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा माँ चामुंडा मंदिर के  पुजारी के पैर धोकर क्षमा मांगी। इंदौर पुजारी संघ ने आरोपी को तीन दिन में माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। पुजारियों के संरक्षण के लिए कानून बनाने की भी मांग उठाई गई। इससे पहले शनिवार को कोतवाली थाने पर आवेदन देने के बाद पुजारी परिवार द्वारा रुद्राक्ष शुक्ला के नाम का भी जिक्र कर मारपीट के आरोप लगाए गए थे।

दिग्विजय सिंह बोले- यह बीजेपी का धर्म के प्रति असम्मानजनक व्यवहार

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- कहां तक सही है, मैं नहीं जानता। जैसा मुझे बताया गया कि शराब के नशे में मां चामुंडा के दर्शन करने वह गए। रात साढ़े बारह बजे पट खुलवाए गए। जब पुजारी ने मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की गई।

सज्जन वर्मा बोले- यह हिंदू औरंगजेब, कलयुग के आतताई हैं

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- कलयुग के आतताई…कलयुग के हिंदू औरंगजेब भगवान के शयन, उनकी निद्रा में खलल डाल रहे हैं। मुझे तो दुख इस बात का है कि यह छद्म सनातनी लोग, जिन्होंने यह घटना की…उनके पिता विधायक हैं। वह भी सनातनी विधायक।

मुझे तो आश्चर्य है कि असली सनातनी जो देवास में रहते हैं, उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला कि यह मां का अपमान है।

एसडीएम साहब को रात को साढ़े 12 बजे उठाकर फोन पर बात की गई। कहा कि पट खुलवाइए। विधायक जी के सुपुत्र आए हुए हैं। इसके बाद एसडीएम साहब के पीए ने पुजारी जी को कहा कि आप पट खोल दीजिए।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा- यह बीजेपी का धर्म के प्रति सम्मान, धर्म के प्रति आस्था और मठों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार है।

Related posts

 Ujjain Darshan Bus Seva: CM ने PM E-Bus का शुभारंभ किया, 200 रु में 19 मंदिरों के दर्शन

Jansamvad Express Digital

इंदौर और उज्जैन में ट्रेफिक जाम का कारण बनते जा रहे बढ़ते ई रिक्शा , उज्जैन इंदौर ई रिक्शा चलन पर प्रशासन की नजर

खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की हत्या की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment