Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में मनाया गया 10 वा योग दिवस , बारिश के चलते नहीं पहुंचे लोग ,अधिकारी और जनप्रतिनिधि ही आए नजर

10वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को मनाया गया इस मौके पर सामूहिक योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। इधर शहर में अलग-अलग जगह पर योग के कार्यक्रम आयोजित किये गए।

उज्जैन में  देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण दशहरा मैदान पूरा गिला हो चूका था। प्रात कॉल  भी तेज  बारिश हो रही थी। जिसके कारण योग दिवस में शामिल होने वालो की संख्या नहीं के बराबर दिखी , जो  लोग पहुचे थे वह  भी मैदान के शेड में खड़े नजर आए, बारिश थमने के बाद कलेक्टर एसपी बच्चो के बीच योग करते दिखे।

इस मौके पर सामूहिक कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया,महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त संजय जैन, आईजी संतोष सिंह, कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित कई जन प्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई स्कूलो के बच्चो को आमंत्रित किया गया था। बच्चो ने भी योगाभ्यास किया। सामूहिक योग कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्रम एवं प्रोटोकाल अनुसार एक साथ योगाभ्यास किया गया। स्थानीय जिला आयुष विभाग की समस्त इकाईयां दशहरा मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुई।

Related posts

चरस ….गांजा ….स्मेक …………..और एमडी ड्रग्स ..यहाँ सब मिलता है : उज्जैन बनता जा रहा नशे का हाट स्पोर्ट , पुलिस जानकर भी अंजान

Jansamvad Express Digital

अरावली मामले में SC ने अपने ही पिछले फैसले पर लगाई रोक

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर हार गए ये कद्दावर मंत्री

Leave a Comment