Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में सीएम की वीआईपी ड्यूटी से घर लौट रहे ASI की हार्टअटैक से मौत

उज्जैन || उज्जैन के देवास गेट थाने में पदस्थ एएसआई राधेश्याम भामोर (44) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात वे मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी से घर लौटे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह जब उनकी मौत की खबर फैली, तो पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। एएसआई राधेश्याम को सभी मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जानते थे। जानकारी के अनुसार राधेश्याम टेमरिया, पेटलावद (जिला झाबुआ) के रहने वाले थे। वे जून महीने में ही देवास गेट थाने में पदस्थ हुए थे।

घटना की रात वे वीआईपी ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। तभी अचानक तबीयत बिगड़ी। पत्नी और बच्चे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। थाने से भी कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

परिवार वालों ने बताया कि उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। ऐसे में अचानक हुए हार्ट अटैक और कम उम्र में मौत से सभी गहरे दुख में हैं।

उज्जैन में बीती रात 17.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ASI की मौत के मामले में डॉ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि रात में ठंड बढ़ गयी है, जिसके चलते रात में ड्यूटी के दौरान या कही भी आना जाना हो तो सावधानी रखते हुए गर्म कपड़े पहने।

Related posts

वायरल फीवर:अस्पतालों में टूट रही मरीजों की भीड़

कल्लाकुरिची में जहरीली शराब से 29 की मौत , 60 से ज्यादा का इलाज जारी

Jansamvad Express Digital

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 6वीं पुण्यतिथि: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment