Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल के बाद AAP सरकार में मंत्री आतिशी के घर पहुची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देने पहुंची है। क्राइम ब्रांच की टीम रविवार (4 फरवरी) की सुबह आतिशी के घर पहुंची। हालांकि, वो घर पर नहीं हैं। उन्होंने अपने कैंप ऑफिस के अफसरों को नोटिस रिसीव करने को कहा है।

दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को भी 3 फरवरी को नोटिस दिया था। अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर करने के आरोप लगाए थे।

क्राइम ब्रांच की टीम 3 फरवरी को करीब 5 घंटे तक सीएम आवास पर केजरीवाल का इंतजार करती रही। इसके बाद नोटिस दिया। क्राइम ब्रांच ने विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में केजरीवाल से 3 दिन में जवाब मांगा है।

Related posts

जम्मू कश्मीर में चुनाव एलान के बाद कांग्रेस में दिखने लगी दरार: नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन के बाद दरार

कांग्रेस विधयाको ने खाकी पहन किया विरोध :पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप

एनक्रस्टड: एजियो के साथ एक्सक्लूसिव हो गया वैश्विक परिधान ब्रांड

Leave a Comment