Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयव्यवसाय

कोलकाता समिट: बिरला ग्रुप उज्जैन के बड़नगर में शुरू करेगा सीमेंट प्लांट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बेंगलौर के बाद अब कोलकत्ता में इन्वेस्टर समिट के कार्यक्रम में शामिल हुए यह उन्होंने उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए लिए प्रेरित किया |

इसी का असर है की अब  बिरला ग्रुप उज्जैन के बड़नगर में जल्द ही 3500 करोड़ रुपए की लागत से सीमेंट इकाई स्थापित करेगा। कोलकाता में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में बिरला ग्रुप के एमडी संदीप घोष ने ये बात कही है। उन्होंने कोलकाता से भोपाल और जबलपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि एमपी बिरला ग्रुप का सर्वाधिक निवेश मध्यप्रदेश में ही है।

बता दें कि समिट के इंटरेक्टिव सेशन में एमपी सरकार को 19 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘बिजनेसमैन के प्रति सरकार की दृष्टि टेढ़ी होती है। इसे बदलना है। हमें उद्योग और निवेश आमंत्रित करना होगा। पॉलिसी से भी आगे जाना है, तो सरकार तैयार है। एमपी में उद्योगपतियों के लिए सरकार पलक पांवड़े बिछाने को तैयार है। काम कराना है, तो मन बड़ा करना पड़ेगा। अपने काम को बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश आइए।’

मुख्यमंत्री ने कोलकाता में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झीलों की नगरी भोपाल और कोलकाता में तालमेल है। इंटरेक्टिव सेशन में 19 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिले हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से ज्यादा उनके मंत्रियो के पास दोलत , भूपेन्द्र सिंह 90 करोड़ तो मोहन यादव 31 करोड़ के आसामी

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ विधि समारोह आज , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

जया किशोरी के कार्यक्रम में खाली पडा पंडाल फिर भी ना पुलिस का मान ना पत्रकारों का सम्मान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment