Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीय

गरबा महोत्सव में फूहड़ गीत और सनातन संस्कृति अनुसार परिधानों को पहनने वालो को ही प्रवेश : रतलाम की गरबा समिति ने लिया निर्णय

रतलाम | मध्यप्रदेश के रतलाम में आगामी दिनों में आने वाले नवरात्री पर्व को देखते हुए वेस्टर्न कल्चर पर रोक लगाने का निर्णय लिया , दरअसल नवरात्री पर्व के दोरान गरबे खेले जाते है ऐसे में गरबे में शामिल होने वाले कपल्स अपने पहनावे पर ध्यान नहीं देते है , कई बार ऐसे कपड़ो को पहन का लोग आते है जिसे समाज स्वीकार नहीं करता है ऐसे में  अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह मे आरंभ होने वाले नवरात्रि गरबा महोत्सव में रतलाम के  कस्तूरबा नगर गरबा समिति नवाचार करने जा रही है । समिति ने गरबा उत्सव मे फूहड़ गीत नही बजाने और सनातन संस्कृति अनुसार परिधानों के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। गरबे के दौरान पाश्चात्य संस्कृति (वेस्टर्न स्टाइल) के कपड़े पहनकर कर आने वालों पर रोक रहेगी।

नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर कस्तूरबा नगर गरबा समिति की बैठक मे यह निर्णय लिया गया। बैठक मे समिति संयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। गरबा उत्सव के दौरान अपने पंडाल के साथ-साथ शहर के अन्य पंडालों में भी शहरवासियों से सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।

समिति संयोजक शर्मा ने बताया कि गरबा उत्सव के दौरान सभी प्रतिभागियों के परिधानों पर नजर रखी जाएगी। सनातन संस्कृति के अनुसार कपड़े नहीं पहनने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गरबा समिति द्वारा बालिकाओं को दंड भी वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गरबा उत्सव को लेकर धर्म के प्रति जो दुष्प्रचार होता है, उसे रोकने की जिम्मेदारी सभी की है। कस्तूरबा नगर गरबा समिति इस दिशा में जो पहल कर रही है, उसका शहर के सभी गरबा पांडालों मे अनुसरण किया जाना चाहिए। गरबा उत्सव के दौरान पाश्चात्य संस्कृति का कही भी प्रदर्शन ना हो और अश्लीलता नहीं दिखे, ऐसा प्रयास सभी करें।

Related posts

फिर उठी रावण दहन की मांग: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने की बैठक

महाकाल मंदिर दर्शन के नाम अवैध वसूली मामला : मंदिर प्रबंध समिति का पूर्व सदस्य बना आरोपी

Jansamvad Express Digital

इंदौर में जल्द होगा मेट्रो का ट्रायल रन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment