Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जंग जारी : वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की रेड, 670 फिलिस्तीनी गिरफ्तार:हमास लड़ाकों के घर तबाह किए

इजराइल-हमास की जंग का आज 15वां दिन है। इस बीच इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में रेड की है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, यहां कई इलाकों से जंग शुरू होने के बाद से अब तक 670 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 450 फिलिस्तीनी हमास से जुड़े बताए गए हैं।

7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग के बाद से ही वेस्ट बैंक में भी हिंसा हो रही है। अब तक यहां 81 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां से 68 हमास लड़ाकों को गिरफ्तार किया गया है।

सेना ने कहा- हमने अकाबत जबर शरणार्थी शिविर में हमास के लड़ाके माहेर शालून का घर तबाह कर दिया है। उसने फरवरी में अमेरिकी-इजरायल नागरिक एलन गनेल्स की हत्या की थी। कई अन्य लड़ाकों के घर तबाह किए गए हैं।

Related posts

रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता

jansamvadexpress

सलमान खान से 5 करोड़ की फिरोती की मांग : लारेंस गैंग के नाम से मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मेसेज

jansamvadexpress

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में ‘मध्यप्रदेश टूरिज्म इन्फ्लुएंसर मीट’ का शुभारंभ किया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token