दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में आज मतदान हो रहा है , छ्टे चरण के मतदान में ओड़िसा, दिल्ली ,पश्चिम बंगाल जम्मू कश्मीर सहित कुल 8 राज्यों की 58 सीट पर मतदान हो रहे है | अब तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 10.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 16.54% और सबसे कम ओडिशा में 7.43% वोटिंग हुई है।
2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, BJD 4, सपा 1, JDU 3, TMC 3, LJP 1, आजसू 1 सीट जीतीं थी। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी।
देश की राजधानी दिल्ली VIP नेताओ का गढ़ होने के चलते यह सुबह से ही VVIP नेताओ का मतदान केंद्र पर आना जारी है |
देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उपराष्ट्रपति जगदीश धनगर , कांग्रेस नेता राहुल गाँधी , सोनिया गाँधी , प्रियंका गाँधी , ओड़िसा के मुख्यमंत्री नविन पटनायक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल , सही कई दिग्गज अब तक मतदान कर चुके है |
हाल ही में सुर्खियों में आई आप सांसद स्वाति मालीवाल भी मतदान करने के लिए पहुची और दिल्ली के नागरिको से मतदान करने की अपील भी की |






