Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

नागदा के बने खंडरो में हो रही नशा खोरी .महिला संगठन ने पुलिस को ज्ञापन दिया तो दबिश देने पहुची नागदा बिद्लाग्राम पुलिस

  नागदा संवाददाता राकेश शर्मा

उज्जैन (नागदा) | नागदा में नशे की तस्करी के चलते बड़ी संख्या में युवाओ के भविष्य को अंधकार में डालने का काम किया जा रहा है और अब तो नशे की इस लत से तेजी से युवा छात्र छात्राए भी जुड़ रहे है नागदा में भी नशे की लत से जुड़ने वाले युवाओ का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है | जिसको लेकर महिलाओ ने मोर्चा खोल दिया है इसी को लेकर नागदा के सामाजिक महिला कार्यकर्ताओ ने एक ज्ञापन पुलिस थाना  बिडला ग्राम प्रभारी के नाम दिया गया 

दरअसल नशे का यह पूरा खेल भारत कॉमर्स उद्योग की खंडर पड़ी कॉलोनी,विधुत विभाग की खंडर कॉलोनी,मेहतवास के सुलभ काम्प्लेक्स,उसी के पास नदी किनारे देव नारायण मंदिर के पास झाड़ियों में चल रहा है ,  जहा बड़ी संख्नया में नशे युक्त इंजेक्शन, गोगो नामक पन्नी उपयोग के बाद पड़ी देखने को  मिल जाती  है। यह मादक पदार्थों का नशा करने के लिए उपयुक्त साधन थाना बिरलाग्राम क्षेत्र ,थाना नागदा के अंतर्गत पान की दुकान ,कैफे हाउस में धड़ल्ले से बिक रहा है।
यह नशा करने के लिए माफियों के गुर्गे जगह जगह जाकर इसका विक्रय कर सेवन करने के लिए उकसाने का कार्य करते है और छात्र छात्राओ को शुरुवात में  फ्री में एक से दो बार मादक पदार्थ  देकर उन स्कूल के बच्चों को नशे की लत लगाकर उन्हें आदत लगने के बाद इनकी दुकानदारी चालू कर लेते है।

जब नारी शक्ति संगठन द्वारा जागरूक महिला समाजसेवी को इस विषय की जानकारी मिली तो उन्होंने शहर में  माँ के लाल को बचाने के लिए आगे आकर  अपने स्तर पर मुख्य जानकारी निकालकर थाना बिरलाग्राम जाकर एक ज्ञापन   पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शक्ल के नाम थाना बिरलाग्राम की सब इंस्पेक्टर योगिता उपाध्याय को सौपा।उसमे नारी संगठन द्वारा पुलिस प्रशासन को 3 दिवस का हवाला देते चेतावनी दी नशे का गोरखधंधा करने वाले माफियों को सख्ती से पेश आकर कठोर कार्यवाही की जाए इस क्षेत्र को नशा मुक्त करने महत्वपूर्ण सहयोग करे ।साथ मादक पदार्थों माफियों के मोहरों को पुलिस धर दबोचा कर उनसे सही व्यक्तियों को  गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जाए।

नारी शक्ति संगठन में - सुनीता गुर्जर,जया बघेल,अर्चना प्रजापत,स्वाति,आराधना,आशा बैरागी,ललिता,दमयंती,पवन,सुनीता राठौड़, ममता सोनी,अर्चना सोलंकी,चंचल जैन, ममता पांचाल आदि महिलाओं ने इस विषय की कठोर निंदा कर पुलिस प्रशासन के सामने गुहार लगाई इनकी इस मांग पूरा नही किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन के बाद थाना बिरलाग्राम थाना प्रभारी करण सिंह पाल अपने उच्च अधिकारी पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल,अतिरिक्त अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया ,नगर पुलिस अधीक्षक नागदा पिंटू बघेल के मार्गदर्शन       आदेशानुसार थाना बिरलाग्राम के अंतर्गत चयनित जगह पर अपनी टीम के साथ 3 से 4 चार घण्टे मशक्कत कर चप्पे चप्पे से नशेड़ियों और माहफियो के मोहरों को भी उठाया जिसका आवेदन में नारी शक्ति संगठन ने युवक शुभम पोरवाल का जिक्र किया उसे भी मुखबिर की सूचना अनुसार उसे भी उठाकर थाना पर लाए।पान,कैफे हाउस बिरलाग्राम मार्केट की फेमस दुकानदार को भी उठाकर थाना पर लाए जहा पर सख्ती से पूछताछ की गई।


Related posts

महाकाल लोक के बाहर फुल प्रसादी बेचने वाली महिलाओ का हुआ दंगल ,पुलिस के आने तक चलता रहा विवाद

Jansamvad Express Digital

पुलिस जवान पर हमला करने वाले बदमाश पकडाए: धरपकड़ के दोरान पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस ने चलाई गोली

Jansamvad Express Digital

महायुती घोषणा पत्र के वादों को 100 दिन में करेगी पूरा : विजन 2029 जारी

Leave a Comment